एसओ सहजनवां इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी, युवती के गांव का ही रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है। वह घर छोड़कर फरार है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में एक युवती से छेड़खानी करने वाले शोहदे ने उसकी शादी तोड़वा दी है। आरोप है कि अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। वह घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि गांव का रहने वाला शोहदा उसे लंबे समय से परेशान करता है। बाजार या गांव में अकेला पारकर छेड़खानी करने के साथ ही अश्लील बातें करता है।
विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तीन माह पहले उसकी शादी तय हुई थी। लड़के के घरवालों के पास फोन करके उसने शादी तोड़वा दी।
आरोप है कि उसने लड़के के घरवालों को फोन पर आपत्तिजनक बातें बताईं। इस वजह से लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया है। शादी टूटने के बाद से ही घरवाले काफी परेशान हैं। लेकिन शोहदा अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। वह पूरे परिवार की हत्या की धमकी दे रहा है।