फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: परिवार से नाराज होकर युवती ने नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने बचाई जान

Fri, 02 Jul 2021 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

परिवार से नाराज होकर गहासाड़ पुल से राप्ती नदी में लगाई छलांग, युवती को मां के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ रेलवे पुल से शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदता देख ग्रामीण भी नदी में कूद पड़े और युवती को बाहर निकाला। सहजनवां सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति पत्नी और दो पुत्रियों के साथ गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर में किराए का मकान लेकर रहता है। शुक्रवार को सुबह युवती का उसकी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

इसके बाद वह परिजन को बिना बताए घर से निकल गई। सुबह करीब 10.30 बजे के करीब वह गहासाड़ रेलवे पुल पर पहुंच गई और नदी में छलांग लगा दी।

जिसे देख कर आसपास के ग्रामीण भी नदी में कूद गए और उसे पानी से बाहर निकाला तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। इलाज के बाद पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर युवती को उसकी मां के साथ भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें