फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता ने जिस युवक पर दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा, बेटी ने उसी से रचाई शादी

Wed, 24 Feb 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया तो पता चला कि उसने आरोपी युवक से ही शादी कर ली है। युवती ने वीडियो वायरल कर कहा है कि वह अपने पति के साथ रह रही है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। हालांकि, युवती इससे पहले इसी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। मामले की जांच कर रही पुलिस युवती को बुलाकर बयान दर्ज कराएगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के एक गांव की युवती ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात है। बीते शनिवार को वह लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोपी युवक भी ग्राम पंचायत सचिव है। गगहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इसी बीच युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि उसके पिता जिस युवक पर अपहरण का आरोप लगा रहे हैं, वही उसका पति है।

कहा कि उसने अपहरण नहीं किया है। उससे वह दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर चुकी है। युवती ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले वह किसी बात को लेकर पति से अलग हो गई थी, लेकिन अब उसके साथ रहना चाहती है। युवती ने यह भी कहा कि उसे और पति को पिता से जान का खतरा है।
विज्ञापन


गगहा के एसओ राज प्रकाश सिंह ने युवती के पिता ने अपहरण की सूचना दी थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पता चला है कि युवती आरोपी युवक से शादी कर चुकी है। युवक के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है। पुलिस अब युवती का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें