फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों के घर में छाया मातम: गोरखपुर में युवती की फंदे से लटकती मिली लाश, आठ दिसंबर को होनी थी शादी

Wed, 07 Dec 2022 09:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 माया के पिता मुकेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी में ससुराल के लोग काफी दहेज की मांग कर रहे थे। ऑनलाइन करीब सवा दो लाख और नकद ढाई लाख रुपया दिया गया था, लेकिन लड़का राजेश ने दहेज और देने का दबाव बनाने लगा, जिससे माया काफी परेशान हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एकला में शादी से दो दिन पहले ही मंगलवार को माया वर्मा (22) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग लगातार लड़की को फोन कर दबाव बना रहे थे, जिसकी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बरहज निवासी मुकेश वर्मा की शादी गीडा थाना क्षेत्र के एकला गांव में हुई है। मुकेश का साला नहीं होने पर एकला में ही निवासे पर परिवार के साथ रहने लगे। मुकेश ने अपनी बेटी माया वर्मा की शादी बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी राजेश वर्मा पुत्र योगेंद्र वर्मा के साथ तय की थी।

आठ दिसंबर को एकला में महावीर छपरा से बारात आनी थी, जिसकी तैयारी में लड़की के लोग जुटे थे। मंगलवार सुबह घर के लोगों ने देखा कि दुल्हन बनने वाली माया वर्मा का शव छड़ के सहारे फंदे से लटक रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


 माया के पिता मुकेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी में ससुराल के लोग काफी दहेज की मांग कर रहे थे। ऑनलाइन करीब सवा दो लाख और नकद ढाई लाख रुपया दिया गया था, लेकिन लड़का राजेश ने दहेज और देने का दबाव बनाने लगा, जिससे माया काफी परेशान हो गई थी।

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने कहा कि मुकेश वर्मा की तहरीर पर राजेश वर्मा और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें