रेलवे लाइन से कम से कम 20 मीटर दूर रहते हुए, अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यानी ऐसा नहीं होगा कि आप बिना टिकट यात्रा करें और टीटी को देखते ही टिकट बुक कर लें। इसके लिए रेलवे ने जियो फेंसिंग की हुई है, ताकि लोग इस सुविधा का दुरुपयोग ना करें।
टिकट बुकिंग का तरीका
- गूगल प्लेस्टोर से यूटीएस एप को डाउनलोड करें।
- इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को ओके कर दें।
- रजिस्टर करने पर एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आएगा।
- इसके बाद ओटीपी डालकर साइन अप कर सकते हैं।
- आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- इसके बाद यूटीएस लॉग इन कर टिकट बुक कर सकते हैं।