करोड़ों का वसूला गया जुर्माना
पूर्वोत्तर रेलवे वाणिज्य विभाग की टीम ने जून में विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में अभियान चलाकर बिना टिकट, बिना बुक सामान और अनियमित यात्रा करने वाले 2,40,251 लोगों को पकड़ा है। इनसे किराए और जुर्माने के रूप में रिकार्ड 17,84,37,863 रुपये की वसूली की गई है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्रा के निर्देश में मुख्यालय गोरखपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल में भी सघन जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान सात बस रेड, विशेष टिकट जांच और औचक टिकट जांच अभियान शामिल हैं। बस रेड में 209 लोगों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पकड़े गए लोगों 1,55,410 रुपये की वसूली की गई है। जुर्माना न देने वाले एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है।