फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार अवैध प्लाटिंग में बने कार्यालयों पर चला GDA का बुलडोजर, 73 जगहों को किया गया है चिह्नित

Wed, 28 Jun 2023 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए टीम के विशेष कार्याधिकारी पीके सिंह की अगुवाई में ताल कंदला पहुंची टीम ने गोरखपुर कॉलोनाइजर्स एवं डेवलपर्स की 20 एकड़ में प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वहां से टीम मोतीराम अड्डा में पहुंची। वहां पर आठ एकड़ में विकसित न्यू बंधन सिटी, पांच एकड़ में विकसित समृद्धि विहार और आठ एकड़ में विकसित प्लेटिनम पैराडाइज को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
चार अवैध प्लाटिंग में बने कार्यालयों पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीडीए के दायरे में अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का बुलडोजर मंगलवार को भी चला। ताल कंदला और मोतीराम अड्डा में हुए करीब 41 एकड़ भूमि में विकसित चार अवैध प्लाटिंग को तोड़कर उनके भीतर बने कार्यालयों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जीडीए ने 73 अवैध प्लाटिंग को चिह्नित किया है। इनमें 28 पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। अन्य को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के बाद प्लाटिंग को ध्वस्त किया जा रहा है। जीडीए टीम के विशेष कार्याधिकारी पीके सिंह की अगुवाई में ताल कंदला पहुंची टीम ने गोरखपुर कॉलोनाइजर्स एवं डेवलपर्स की 20 एकड़ में प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मौसम की मार: टमाटर ने लगाया शतक, हरी सब्जियां भी 50 के पार
विज्ञापन


वहां से टीम मोतीराम अड्डा में पहुंची। वहां पर आठ एकड़ में विकसित न्यू बंधन सिटी, पांच एकड़ में विकसित समृद्धि विहार और आठ एकड़ में विकसित प्लेटिनम पैराडाइज को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता मनीष त्रिपाठी, सत्यप्रकाश चौधरी, डीएन शुक्ला, रमापति वर्मा और वाद विभाग के अभय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में विशेष कार्याधिकारी पीके सिंह ने बताया कि किसी ने तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया है। अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें