फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दिवाली पर ग्रुप हाउसिंग का तोहफा देगा जीडीए, चंपा देवी पार्क के पास आठ मंजिला टावर में बनाए जाएंगे 104 फ्लैट

Thu, 16 Sep 2021 11:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

6000 वर्ग मीटर एरिया में प्रस्तावित आवासीय योजना पर 60 करोड़ खर्च होने का अनुमान।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) लोगों को शहर के रामगढ़ताल क्षेत्र जैसे बेहतरीन लोकेशन पर ग्रुप हाउसिंग योजना का तोहफा देने की तैयारी में है। इस संबंध में कवायद तेजी से चल रही है। दशहरा और दिवाली के बीच फ्लैट के लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है। तारामंडल के पास स्थित लेक व्यू योजना की ही तरह इस योजना के तहत बनने वाले टावर भी करीब 8 मंजिला होंगे, जो जीडीए की अब तक की दूसरी सबसे ऊंची इमारत वाली योजना होगी।
विज्ञापन


रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास करीब 6000 वर्ग मीटर एरिया में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के इस प्रस्ताव पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। मानबेला में निर्माणाधीन पत्रकारपुरम और प्रधानमंत्री आवास योजना को छोड़ दें तो कोरोना और विभागीय सुस्ती की वजह से करीब चार साल से अधिक समय बाद प्राधिकरण की तरफ से आमजन के लिए कोई आवासीय योजना लांच होने जा रही है। पत्रकारपुरम और प्रधानमंत्री आवास दोनों ही योजनाएं वर्ग विशेष के लिए हैं।

नई योजना का ले-आउट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। आठ तल वाली योजना में करीब 104 फ्लैट होंगे। इसमें टू बीएचके और थ्री बीएचके दोनों तरह के फ्लैट शामिल हैं। फ्लैट की कीमत का निर्धारण अभी नहीं किया गया है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि पार्क, लिफ्ट से लेकर अन्य सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त योजना की कीमत बाजार दर से कम रखी जाएगी।
विज्ञापन

 
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास मल्टीस्टोरी आवासीय योजना लांच करने की तैयारी है। ले-आउट तैयार करने के साथ फ्लैट की कीमत आदि का आकलन किया जा रहा है। कोशिश है कि दिवाली के मौके पर योजना को लांच कर दिया जाएगा। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त योजना के फ्लैट आम लोगों की पहुंच में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें