फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अचानक बाहर चले गए जीडीए उपाध्यक्ष, नहीं खुल सकी डाॅ. शंकर रे की क्लीनिक

Sat, 17 Jun 2023 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए की टीम ने दाउदपुर स्थित डॉ. संतोष शंकर रे के अस्पताल को सील कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर आईएमए ने विरोध जताया। बृहस्पतिवार की शाम जीडीए में उपाध्यक्ष से मिलकर आईएमए ने अपनी मांग रखी।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में दाउदपुर स्थित डॉ. संतोष शंकर रे की क्लीनिक की सील शुक्रवार को नहीं खुल सकी। शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष के अचानक शहर से बाहर जाने से सील खोलने की अनुमति संबंधी फाइल पर उनका हस्ताक्षर नहीं हो सका। जीडीए सचिव ने बताया कि उपाध्यक्ष जैसे ही लौटेंगे, यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक-दो दिनाें में क्लीनिक की सील खुल जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को जीडीए की टीम ने दाउदपुर स्थित डॉ. संतोष शंकर रे के अस्पताल को सील कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर आईएमए ने विरोध जताया। बृहस्पतिवार की शाम जीडीए में उपाध्यक्ष से मिलकर आईएमए ने अपनी मांग रखी। डॉक्टरों की बात सुनकर उपाध्यक्ष ने क्लीनिक के हिस्से को खोलने की अनुमति दी।

उनके निर्देश पर जीडीए के सहायक अभियंता अस्पताल पर पहुंचे। पूरे परिसर की पैमाइश करके इसकी रिपोर्ट बनाई। नियमानुसार डॉक्टर को कितनी राहत दी जा सकती है, इसका ब्योरा तैयार किया। लेकिन शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष सुबह अचानक बाहर चले गए। इस वजह से सील खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: BRD के डॉक्टरों ने किया कमाल: टीबी ने छीन ली थी आंखों की रोशनी, साढ़े तीन दशक पुरानी विधि से लौटी वापस
Trending Videos
विज्ञापन

जिम्मेदारों ने क्या कहा

शुक्रवार की सुबह अचानक आवश्यक काम से जीडीए उपाध्यक्ष बाहर चले गए हैं। उनके वापस आने पर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आईएमए की बैठक में जो तय हुआ है, उस पर कार्रवाई होगी। -उदय प्रताप सिंह, सचिव, जीडीए।

इसे भी पढ़ें:  बीआरडी: हर वार्ड में खतरनाक बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप, कल्चर जांच में हुआ खुलासा


जीडीए की टीम अस्पताल में आई थी। निरीक्षण के बाद टीम ने सील खाेलने की बात कही है। लेकिन, कुछ कारणों की वजह से टीम ने एक से दो दिन की और मोहलत मांगी है। उम्मीद है कि सोमवार को अस्पताल का सील खुल जाएगा।- डॉ. संतोष शंकर रे।

जीडीए की टीम अस्पताल में गई थी। जीडीए अध्यक्ष ने टीम अस्पताल के सील को खोलने का निर्देश दिया है। एक से दो दिनों के सील खुल जाएगा। जीडीए की टीम ने आईएमए का पूरा सहयोग किया है। -डॉ. अमित मिश्रा, सचिव, आईएमए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें