तहसीलदार व कर्मचारियों की मौजूदगी दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। नायब तहसीलदार का शव कुर्सी पर पड़ा था। तहसीलदार ने घटना की सूचना जिले के अधिकारियों को देते हुए मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पैतृक गांव में उनके परिजनों को दिया गया।
इसे भी पढ़ें: स्पेशल ऑडिट से पहले ही महाराजगंज के बिजली दफ्तरों में लगी आग, कहीं जांच की आंच से तो नहीं लगी...
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिए। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिजन उनका शव एंबुलेंस से लेकर अपने साथ पैतृक गांव कौड़ीराम के लिए रवाना हो गए।
एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि हृदयाघात या आकास्मिक कारण से मृत्यु हुई है। जिस पर परिजजों ने भी सहमति जताई है। सुरक्षा की दृष्टि से मौत की जानकारी करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।