गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। प्रवर्तन स्टाफ व क्षेत्रीय पुलिस बल की टीम ने शाहपुर के जंगल मातादीन में किए जा रहे अवैध निर्माण पर छापा मारा। टीम ने मौके पर भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।
प्रभारी/विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में पीठासीन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता धर्मेश, राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, प्रभात कुमार ने कार्रवाई की। जीडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत ऐसे निर्माणों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।