इन गांवों के लेखपाल रहे शामिल
बैठक में गोरखपुर-टिकरिया-महराजगंज रोड पर स्थित 12 गांव परमेश्वरपुर, विशुनपुर, देवीपुर, ठाकुरपुर नंबंर-1, ठाकुरपुर नंबर-2, महराजगंज, रामपुर गोपालपुर, बैजनाथपुर, बालापार, सोनबरसा, मानीराम, रहमतनगर के कानूनगो व लेखपाल शामिल रहे।
शासन से मिल चुकी है पहली किस्त
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से नया गोरखपुर विकसित करने के लिए लगभग 6,000 एकड़ जमीन ली जानी है। शासन की ओर से जमीन खरीदने के लिए पहले किस्त की करीब 400 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है।