फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानचित्र समाधान मेला में जीडीए ने कमाए 2.37 करोड़ रुपये, दो नवंबर को फिर होगा आयोजन

Fri, 20 Oct 2023 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए से मिली जानकारी के अनुसार मानचित्र मेला में कुल 23 आवेदक उपस्थित हुए। लोगों ने अपने अपने मानचित्रों की जानकारी ली। ऐसे मानचित्र जिनमें छोटी-छोटी आपत्तियां लगी हुई थीं। उनका मौके पर तत्काल निराकरण करते हुए कुल आठ शमन मानचित्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीडीए सभागार में बृहस्पतिवार को मानचित्र समाधान मेला का आयोजन हुआ। इसमें कुल नौ अलग-अलग मानचित्रों का निस्तारण करते हुए जीडीए ने 2.37 करोड़ रुपये की कमाई की। मानचित्र संबंधित समस्याओं के समाधान में आवेदकों ने रुचि दिखाई। इसको देखते हुए दो नवंबर को दोबारा मानचित्र मेला का आयोजन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


जीडीए से मिली जानकारी के अनुसार मानचित्र मेला में कुल 23 आवेदक उपस्थित हुए। लोगों ने अपने अपने मानचित्रों की जानकारी ली। ऐसे मानचित्र जिनमें छोटी-छोटी आपत्तियां लगी हुई थीं। उनका मौके पर तत्काल निराकरण करते हुए कुल आठ शमन मानचित्रों का निस्तारण किया गया। जिससे जीडीए को करीब 2.32 करोड़ रुपये की आय हुई।

इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड एक मानचित्र के निस्तारण से लगभग 5.57 लाख रुपये की कमाई हुई। मानचित्र समाधान मेला में कुल 2.37 करोड़ रुपये जीडीए ने कमाए। इस दौरान आवेदकों की रुचि को देखते हुए दो नवंबर को एक दिवसीय मानचित्र समाधान मेला का आयोजन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


मानचित्र समाधान मेला में प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, किशन सिंह, प्रभारी नियोजन हितेश कुमार, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राज बहादुर, विनोद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें