फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अपने सभी प्रमुख पार्कों की सूरत बदल रहा जीडीए, लोगों को भा रही है खूबसूरती

Mon, 14 Feb 2022 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पार्कों के जीर्णोद्धार के साथ ही उनका रंग-रोगन भी करा रहा है प्राधिकरण, इंदिरा बाल विहार और बिस्मिल पार्क का कायाकल्प कर चुका है जीडीए।
विज्ञापन
गोरखपुर के पार्कों में चहल-पहल बढ़ गई है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपने सभी प्रमुख पार्कों की सूरत बदलने में जुट गया है। अगले महीने तक प्राधिकरण के हर पार्क चमक उठेंगे। मार्निंग वॉक करने वालों के जॉगर्स ट्रैक की मरम्मत हो जाएगी तो वहीं बच्चों के झूले और खेलने के अन्य खिलौने दुरुस्त हो जाएंगे। धुंधले पड़ चुके दीवारों के रंग भी चटख दिखाई पड़ेंगे।   

विज्ञापन


प्राधिकरण ने इंदिरा बाल विहार पार्क से पार्कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया था। वर्तमान में इस पार्क के साथ ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। दोनों पार्क बच्चों समेत आम लोगों के लिए फिर से खोले भी जा चुके हैं। अब गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क और आंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार का काम भी शुरू हो गया है।

यहां लगे झूले आदि खराब हो चुके थे, उनकी मरम्मत कर बच्चों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। पार्कों में बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए आते हैं। टहलने के लिए बने जॉगर्स ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। रंग-रोगन के जरिए पार्कों को सुंदर बनाया जा रहा है। कभी बदहाल रहने वाला इंदिरा बाल विहार पार्क एक बार फिर बच्चों को आकर्षित करने लगा है।
विज्ञापन


बिस्मिल पार्क की गंदगी दूर कर नए सिरे से रेलिंग की रंगाई की गई है। बैठने के लिए नए बेंच लगाए गए हैं। पार्क में स्थित दुकान के संचालकों को गंदगी न फैलाने के लिए चेतावनी दी गई है। पंत पार्क में पाथ वे की मरम्मत की गई है। यहां ओपेन जिम से जुड़े उपकरणों को भी ठीक किया गया है।

मोहद्दीपुर रोड स्थित व्ही पार्क जीडीए की ओर से संचालित नहीं होता है लेकिन प्राधिकरण ने यहां भी सुंदरीकरण किया है। यहां योग ध्यान केंद्र का जीर्णोद्धार कराया गया है। प्राधिकरण के मुताबिक अन्य पार्क की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

दिग्विजयनाथ पार्क: शुरू हुआ स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण

गोरखपुर। तारामंडल स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट टॉयलेट बन जाने से यहां आने वाले पर्यटकों, स्थानीय लोगों को काफी सुविधा हो सकेगी।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर के सभी पार्कों की मरम्मत कराई जा रही है। दो पार्कों की मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है। अब वे पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ रहे हैं। जल्द ही बाकी सभी पार्क की भी सूरत बदल दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें