फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मदद में दिए थे रुपये, अब अश्लील वीडियो बनाकर दे रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइब्रेरी संचालक ने पड़ोसी युवती को मदद में दिए थे 10 लाख रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

पिटाई से बेहोश होने पर संचालक के बगल में लेटकर युवती ने बनाई वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लाइब्रेरी संचालक ने युवती को मदद में 10 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर युवती ने अपने घरवालों के साथ मिलकर मारपीट की और बेहोश होने पर बगल में लेटकर वीडियो बना ली। अब उसी वीडियो को दिखाकर लगातार ब्लैकमेल कर धमकी दे रही है। उसकी कोशिश यही है कि रुपये वापस न करना पड़े।
पीड़ित ने सीएम के जनता दर्शन में प्रार्थनापत्र देने के बाद कोतवाली थाने में आरोपी युवती, उसके भाई, मामा समेत सात लोगों पर मारपीट, बलवा, गंभीर चोट पहुंचाने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजधानी टोला सोनबरसा निवासी शत्रुमर्दन ने दी तहरीर में लिखा है कि न्यू शिवपुरी कॉलोनी में वह लाइब्रेरी चलाते हैं। बगल में ही बेतियाहाता दक्षिणी में रहने वाली एक युवती ने कुछ दिन बाद आकर अस्पताल खोल लिया। लाइब्रेरी के उद्घाटन के समय आते-जाते परिचय होने की वजह से उसे भी बुलाया था। तब से आना जाने होगा।
आरोप है कि बाद में युवती ने अस्पताल में उपकरण लगाने के लिए रुपयों की जरूरत बताते हुए दो बार में 10 लाख रुपये ले लिए। इसी दौरान युवती का संबंध अवांछनीय तत्वों से हो गया, जिसके प्रभाव में आ गई और उसकी नियत भी खराब हो गई। लाइब्रेरी में कुछ रुपयों की जरूरत पड़ने पर जब उससे रुपये वापस मांगा गया तो वह देने में आना-कानी करने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 नवंबर 2023 को युवती अपने भाई और 3-4 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर आई और लाइब्रेरी में घुसकर सभी उत्पात मचाने लगे। बातचीत करने के लिए भगत चौराहे पर बुलाए, जहां पर मारपीट की गई जिससे वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवती अपने घर ले गई और पास में लेट का वीडियो बनाकर धमकी देने लगी। बीते छह मार्च को मुलाकात होने पर युवती दोबारा रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें