गैस रिसाव की सूचना पर टोरंट कंपनी की पेट्राेलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस ने उस मार्ग पर आवागमन रोक दिया। गैस रिसाव की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद टीम रिसाव को ठीक कर पाई।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा में सैादा: मां बोली..बेची नहीं, शादी की थी, अब फंसाना चाहती है बेटी
तीन घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
लगातार गैस का रिसाव होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। गैस रिसाव के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ न जलाने के लिए पुलिस लोगों को हिदायत देती रही। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम चौकन्ना थी। टोरंट कंपनी की तकनीकी टीम को क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने में तकरीबन तीन घंटे का समय लग गया। दोपहर दो बजे से शुरू रिसाव को शाम पांच बजे ठीक किया जा सका।