किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह बक्सर की निवासी और उम्र 14 साल थी। घर पर किशोरी का अपनी भाभी से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर निकल गई। ट्रेन पकड़कर बिहार से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर राजू हुसैन मिल था और किशोरी को बताया था कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास ही वह रहता है।
राजू ने किशोरी को रोता देख खाना और पैसा देने की बात करते हुए अपने साथ चलने को कहा था। राजू के बातों में आकर वह उसके साथ चली गई। राजू उसे गोरखनाथ इलाके के मिर्जापुर पचपेड़वा स्थित एक घर में ले गया। यह कमरा उसके दोस्त कृष्णा शाह का था। यहां पहुंचते ही राजू ने पहले तो उसे खाना खिलाया, फिर दुष्कर्म किया। आरोप था कि सभी ने दुष्कर्म किया। किसी तरह से एक दिन बाहर आई किशोरी ने पड़ोसी को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।