फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गैंगस्टर विजय प्रताप की एक करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, डीएम ने दिया आदेश

Wed, 05 Jan 2022 07:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने पांच लग्जरी वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया। दो साल पहले शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दो साल पहले हुए फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में गैंगस्टर विजय प्रताप की एक करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। इस संबंध में पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। विजय प्रताप की पांच लग्जरी गाड़ियां जब्त होंगी।

विज्ञापन


यही नहीं पुलिस ने उसकी और सात करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने के लिए डीएम के पास पत्र भेजा है। अभी डीएम पत्र का अपने स्तर पर आकलन करवा रहे हैं। वर्तमान में विजय प्रताप जमानत पर बाहर है। डीएम का कहना है कि पुलिस की रिपोर्ट पर अनुमति दे दी गई है। जल्द ही जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।

16 अगस्त 2019 में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने का मामला सामने आने के बाद कैंट पुलिस ने शस्त्र की दुकान रवि गन हाउस के संचालक समेत 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसमें एक प्रापर्टी डीलर विजय प्रताप भी शामिल था।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद गोरखनाथ इलाके के तनवीर को पकड़ने के बाद पुलिस को पता चला था कि बड़े पैमाने पर जिले में फर्जी असलहा लाइसेंस बनवाए गए हैं। तत्कालीन असलहा बाबू की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जांच में असलहा बाबू रहे राम सिंह, पूर्व असलहा बाबू अशोक गुप्ता, सेवानिवृत्त बाबू विजय प्रताप श्रीवास्तव, संविदा कर्मी अजय प्रताप गिरी को भी मुकदमे में अभियुक्त बनाकर जेल भेजा गया था।

 

विज्ञापन

इनके खिलाफ लग चुकी है चार्जशीट

पुलिस ने विजय प्रताप, विकास तिवारी, तनवीर, शमशेर आलम, प्रणय प्रताप सिंह, शमशाद, विजय प्रताप श्रीवास्तव, आजम लारी, शाहिद अली, अशफाक अहमद, विवेक मद्धेशिया, रवि प्रताप पांडेय, राम सिंह, अशोक गुप्ता और अजय प्रताप गिरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


इनके खिलाफ लगा था गैंगस्टर

पुलिस ने विजय प्रताप सिंह, विकास तिवारी, तनवीर, शमशेर आलम, प्रणय प्रताप सिंह, शमशाद, आजम लारी, शाहिद अली, अशफाक अहमद, विवेक मद्धेशिया, रवि प्रताप पांडेय और अजय प्रताप गिरी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।


दो बदमाशों को किया गया जिला बदर

उरुवा इलाके के दो बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई। पुलिस की रिपोर्ट पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन न्यायालय से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई होने के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने मुनादी कराकर गांव वालों को इनके जिला बदर करने की जानकारी दी। इन्हें थाने पर हाजिर होने का आदेश देते हुए पुलिस इनके घर जिला बदर होने का आदेश चस्पा कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दुबरीपुरा निवासी सुधीर यादव और छितौना बुजुर्ग निवासी शिवकुमार दाढ़ी को जिला बदर किया गया था। थानाध्यक्ष अजय कुमार मौर्या ने बताया कि उरुवा थाना क्षेत्र के सुधीर को महराजगंज कोतवाली और शिवकुमार को कुशीनगर सदर कोतवाली में हाजिर होना है। छह महीने तक उन्हें वहां रोजाना हाजिरी देनी है। खबर है कि दोनों ने पुलिस से संपर्क कर शहर से बाहर होने की जानकारी दी है। बृहस्पतिवार को थाने पर हाजिर होने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें