फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के 10 और बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, चोरों को किया गया गिरोहबंद

Fri, 23 Dec 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

डीएम से अनुमोदन के बाद बड़हलगंज में महिला की हत्या करने वाले छह बदमाशों को तो चौरीचौरा में चार शातिर चोरों को गिरोहबंद किया गया है। जिले में इस साल अब तक 93 गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के 10 और बदमाशों पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम से अनुमोदन के बाद बड़हलगंज में महिला की हत्या करने वाले छह बदमाशों को तो चौरीचौरा में चार शातिर चोरों को गिरोहबंद किया गया है। जिले में इस साल अब तक 93 गैंगस्टर एक्ट के केस दर्ज किए गए।

विज्ञापन


बड़हलगंज में महिला की हत्या करने वालों पर गैंगस्टर
बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार में 22 नवंबर 2021 को थाई महिला पुष्पा यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेजा था। जांच में पता चला था कि कोरिया में बैठे उसके भतीजे गोपाल ने साजिश करके हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल छह बदमाशों के गिरोह को पंजीकृत कर लिया है।

महिला को गोली मारने वाला मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र के पालपुरा दुबरी निवासी मिथिलेश उर्फ लालू यादव इस गिरोह का सरगना है। उस पर बड़हलगंज के साथ मऊ और बलिया जिले के अलग-अलग थानों में छह मुकदमा दर्ज हैं। गैंग के सदस्य देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र के हरदेउरा गांव निवासी श्रीकांत यादव पर एक, विश्वनाथ यादव पर एक, तेजू उर्फ तेज नारायण पर एक, बड़हलगंज क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी उमेश यादव उर्फ अजीत यादव पर एक और मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र के मोलनापुर निवासी गोविंद यादव पर चार मुकदमा पहले से दर्ज है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

गिरोह बनाकर चोरी करने वालों को गिरोहबंद किया गया

गोरखपुर जिले में गिरोह बनाकर चोरी करने वालों पर चौरीचौरा पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह चौरीचौरा और झंगहा क्षेत्र में सक्रिय था। गैंग का सरगना मुंडेरा बाजार निवासी समीउद्दीन उर्फ चुन्नू पुत्र सहाबुद्दीन है। इसपर चौरीचौरा, झंगहा थाने में चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

चौरीचौरा पुलिस ने वर्ष 2017 में इसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई कर चुकी है। गैंग का सदस्य चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया न्यू कॉलोनी निवासी दीपक गौड़ पर दो मुकदमा, मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर दो निवासी मनीष यादव पर तीन मुकदमा और क्षेत्र के भगवानपुर गांव के तुलसी टोला निवासी किशन उर्फ बिट्टू पर पांच मुकदमा दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें