फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर गैंगस्टर के आरोपी को किया गया रिहा, जुर्माने न देने के कारण काट रहा था अतिरिक्त सजा

Tue, 26 Jan 2021 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गैंगस्टर के आरोपी को रिहा किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडलीय कारागार से गणतंत्र दिवस के दिन मंगलवार की सुबह गैंगस्टर के आरोपी शाहपुर के कृष्णा नगर निवासी संदीप मिश्र को जुर्माना जमा कराकर रिहा कर दिया गया। संदीप की सजा पूरी हो चुकी थी। वह जुर्माना नहीं जमा कर पा रहा था। जुर्माने का 5000 रुपया जेल प्रशासन की पहल पर इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने जमा किया।

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने कृष्णानगर निवासी संदीप मिश्र को 17 फरवरी 2018 को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज था। 8 अक्टूबर 2020 को अपर जिला एंव स्तर न्यायाधीश कोर्ट व विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट ने उसे दो वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी।

जुर्माना न जमा करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटना था। संदीप की सजा पूरी हो चुकी थी वह जुर्माना की राशि न जमा करने की वजह से अतिरिक्त सजा काट रहा था।
विज्ञापन


रिहाई के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक के साथ जेलर प्रेमसागर शुक्ल, इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर की अध्यक्ष कविता नेभानी, सचिव निधि गुप्ता, ऑडिटर सोनिका नंदवानी, कोकिल मालानी आदि मौजूद रही। इस दौरान कविता नेभानी ने कहा कि इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के आगे रहता है। वह समाज में गरीब व असहाय लोगों की मदद में आगे रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें