फर्जी नाम पर लिया था मकान
इन लोगों ने दो माह पहले फर्जी नाम पर कुसम्ही बाजार में एक मकान किराये पर लिया था। बदमाशों ने अपने दोस्त कमलेश यादव के आधार कार्ड को कंप्यूटर के माध्यम से एडिट करके उसे करमेश यादव बना दिया। वहीं, फर्जी आधार कार्ड दिखाकर करमेश यादव नाम से मकान किराए पर ले लिया। ये लोग रोज गाड़ियां बदल-बदल कर ऑफिस आते थे। जिसके बाद लोगों को शक हुआ और एक पकड़ा गया। अभी तक इन लोगों ने किसी को विदेश नहीं भेजा था। केवल मेडिकल कराने के एवज में रुपये वसूले थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों की पहचान गगहा के राजगढ़ निवासी सोनू यादव, गोला के कुनवारराजा निवासी चंदन यादव, मितानपुर खुर्द, गगहा निवासी कमलेश यादव और गगहा के छपरा निवासी निकेतन त्रिपाठी के रूप में हुई। निकेतन वर्तमान में मालवीय नगर में रहता है।