फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की जालसाजों की तस्वीर, कहीं दिखें तो इन नंबरों पर दें सूचना, मिलेगा इनाम

Fri, 16 Oct 2020 11:15 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भलुआन (गोरखपुर)।
विज्ञापन
पुलिस ने जालसाजों की पहचान के लिए यो तस्वीर जारी की है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बैंक शाखाओं में कागज की गड्डी थमाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले दो जालसाजों की तस्वीर पुलिस ने जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि अगर ये बदमाश कहीं भी नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गगहा पुलिस ने गुरुवार को बैंक के सीसीटीवी फुटेज से मिली दो युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पुलिस ने बताया है कि दोनों युवक जालसाजी करते हैं। बैंक में जाकर लोगों को कागज की गड्डी थमा देते हैं और उनके रुपये लेकर फरार हो जाते हैं। दोनों गगहा थाने के वांछित हैं। दोनों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने के साथ ही उनका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

महिला से की थी जालसाजी
13 अक्तूबर को एसबीआई मझगांवा शाखा से गड़ही निवासी सुशीला देवी ने 21 हजार रुपये निकाले थे। शाखा के बाहर आने पर दोनों युवकों ने दो लाख रुपये बताकर रुमाल में लपेटी हुई कागज की गड्डी थमा दी। जालसाजों ने कहा कि फुटकर रुपयों की जरूरत है। अभी आकर रुपये लौटा देंगे और अपने दो लाख ले जाएंगे। इसके बाद बदमाश उनके रुपये लेकर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालच और बहकावे भरी बातों से बचें

अमूमन लालच में आकर ही लोग अपना धन गंवाते हैं। नोट दोगुना करने। फुटकर मांगने या किसी और तरह के अन्य बहकावे में न आएं। लिहाजा, बैंक से रुपये लेकर बाहर आते या जमा कराने जाते समय किसी भी अपरिचित की बात न सुनें। केवल ऐसा करने से आप मेहनत की कमाई के रुपये बचा सकते हैं।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
एसपी दक्षिणी विपुल श्रीवास्तव - 9454401055
सीओ बांसगांव  - 9454401414
थानाध्यक्ष गगहा - 9454403509
क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी गोरखपुर - 8299527574
एसओजी प्रभारी- 9454353002

एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों जालसाजों की तस्वीर जारी कर लोगों से सूचनाएं मांगी गईं हैं। जिले में जालसाजी का यह गिरोह सक्रिय है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। यह कदम लोगों को जागरूक करने में भी सहायक है। ताकि लोग ठगी के शिकार न हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें