फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: 15 घंटे दरवाजे पर पड़ा रहा शव, हत्या की धारा बढ़ी तब हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 06 Oct 2020 06:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के भडारे गांव में पेड़ की डाली काटने को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की सोमवार को मौत हो गई थी। रात दस बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण गैर इरादतन हत्या में दर्ज मुकदमे को हत्या में बदलने की मांग शुरू कर दिए।

विज्ञापन


करीब 15 घंटे तक शव दरवाजे पर पड़ा रहा। मंगलवार की शाम तीन बजे पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी। तब जाकर लोग अंतिम संस्कार किए। गांव में तीन थानों की पुलिस पहुंची हुई थी।

क्षेत्र के भडारे में सोमवार को पेड़ की डाली काटने को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय मोहन मौर्या की हत्या हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बडे़ भाई रामसजन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

जिद्द पर अड़े रहे ग्रामीण

देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव भडारे गांव पहुंचा तो परिजनों समेत गांव में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए गैर इरादतन हत्या की धारा की जगह हत्या में तरमीम करने की मांग करने लगे।

धारा बदलने पर ही शव का अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़ गए। जबकि रात में ही प्रशासन अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार सुबह से ही गांव में मेंहदावल, बखिरा और धर्मसिंहवा थाने की पुलिस पहुंच गई।

सीओ ने काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया और गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या की धारा बढ़ाई, तब जाकर लोग शव का अंतिम संस्कार किए।

एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के बडे़ भाई की तहरीर के अनुसार ही विधि सम्मत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। परिजनों व ग्रामीणों की मांग पर गैर इरादतन हत्या की जगह हत्या की धारा बढ़ाई गई है। सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराते हुए गांव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें