फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक साथ दफन हुए दो दोस्त, जनाजा उठते ही रो पड़ा पूरा गांव

Tue, 06 Oct 2020 06:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • गांव में शव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
  • सोतवा नाले के पास हुए हादसे में गई थी दोनों की जान
विज्ञापन
पीड़ित के घर सांत्वना देने पहुंचे विधायक चौधरी अमर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई थी, वहीं तीसरा अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है। मंगलवार को जब उनके गांव गोल्हौरा मुस्तकहम से एक साथ दो जनाजे उठे तो लोग रो पड़े। सोमवार सुबह तक लोगों के बीच में हंसते हुए घर से निकले दो दोस्तों को मंगलवार को कंधा देकर कब्रिस्तान पहुंचाया जा रहा था।

विज्ञापन


दोनों को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जवान बेटों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार शाम से ही गांव के अधिकांश घरों के चूल्हे नहीं जले। लोग दुखी परिजनों को सांत्वना देने लिए दिनभर उनके घर आते जाते रहे।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा मुस्तकहम निवासी तीन युवक असलम हुसैन, रजीउल्लाह और संतोष मौर्य अच्छे दोस्त थे। सोमवार को एक ही बाइक से गनेशपुर चौराहे पर आ रहे थे। एनएच 730 पर स्थित सोतवा नाले के पास सामने से आ रही पिकअप और उनकी बाइक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

एक दोस्त की हालत गंभीर

हादसे में असलम की तो मौके पर ही मौत हो थी। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रजीउल्लाह की भी सांसें थम गई थीं। गंभीर रूप से घायल संतोष का गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव घर पहुंचने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार सुबह गांव में दो जनाजे उठे तो कंधा देने गोल्हौरा मुस्तकहम के अलावा क्षेत्र से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। दोनों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। करीब रहने वाले दोनों दोस्तों की कब्र अगल-बगल खोदी गई थीं।

दोनों परिवारों को सांत्वना देने क्षेत्रीय विधायक चौधरी अमर सिंह भी मंगलवार को पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक मार्ग दुर्घटना में घायल संतोष मौर्य के घर भी गए। वहां से मोबाइल के जरिए मेडिकल कॉलेज में मौजूद परिजनों से कुशलक्षेम पूछा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें