गोरखपुर विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कई समर्थक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने लगे हैं। बृहस्पतिवार को फेसबुक पर विवादित पोस्ट वायरल होने के अगले दिन वीडियो प्रसारित हो गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ युवक भाजपा विधायक और पार्टी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस बड़हलगंज निवासी राजीव पांडेय की तहरीर पर पड़ैनिया निवासी आकाश यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाने के गैंगस्टर भोनू प्रजापति ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए चौराहे पर दंगा करने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी। बृहस्पतिवार को पोस्ट लिखने के साथ ही कई और लोगों ने उस पोस्ट को आगे बढ़ाया है। वहीं, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर असलहे के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ, इसके बाद वीडियो भी सामने आया।
विज्ञापन
वीडियो में चिल्लूपार से भाजपा विधायक को गाली देने के साथ भाजपा को गाली दी जा रही है। इस पर भाजपा से जुड़े लोगों ने आपत्ति की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।