फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च डालकर मारी थी गोली: अनैतिक संबंध के संदेह में दोस्त ने ही की थी भाजपा नेता की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जांच के दौरान पहले दिन से ही एक बात साफ हो गई थी कि हत्या में कोई करीबी ही शामिल है। फिर पुलिस ने सर्विलांस व साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे संदेह था कि नित्य प्रकाश का अनैतिक संबंध पत्नी से है और वह बेटियों पर भी बुरी नजर रखने लगा था।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोला इलाके के मन्नीपुर सहडौली गांव में भाजपा नेता नित्य प्रकाश राय की हत्या अनैतिक संबंध के संदेह में दोस्त ने ही की थी। दोस्त दिलीप सिंह ने 23 मई की रात में गोली मारी थी। यही वजह थी कि गोली लगने के बाद नित्य प्रकाश ने पुलिस को कुछ नहीं बताया था। आरोपी के पास से पुलिस लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपी दिलीप सिंह गोला के दुबौली गांव का निवासी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 23 मई को नित्य प्रकाश की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और फिर जांच में जुटी थी।

इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला मर्डर: शादी नहीं करने से नाराज हुई महिला दोस्त, प्रेमी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
विज्ञापन


बताया कि जांच के दौरान पहले दिन से ही एक बात साफ हो गई थी कि हत्या में कोई करीबी ही शामिल है। फिर पुलिस ने सर्विलांस व साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे संदेह था कि नित्य प्रकाश का अनैतिक संबंध पत्नी से है और वह बेटियों पर भी बुरी नजर रखने लगा था।
विज्ञापन


पूछताछ में घटना कबूल करने के बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद करा दी, जिससे उसने हत्या की थी। पुलिस जांच में पता चला है कि घरवालों को सब मालूम था, लेकिन लोकलज्जा की वजह से वह खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे थे। इसके बाद ही पुलिस को संदेह हो गया था कि घटना में कोई करीबी ही शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें