फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेंशनधारक के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 4.14 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक जिगिना में जालसाज ने पेंशनधारक के खाते से चार लाख 14 हजार 503 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित जिगिना निवासी सुभाष चंद्र मौर्य की तहरीर पर गीडा थाना पुलिस फोन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और खाते की जानकारी लेनी शुरू कर दी। उसके भरोसे में आकर उन्होंने सहजनवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अपने खाते का पूरा डिटेल दे दिया। इसके कुछ देर बाद मोबाइल फोन पर उनके खाते से रुपये कटने का मैसेज आने लगा। धीरे-धीरे जालसाजों ने पेंशन खाते से चार लाख 14 हजार 503 रुपये निकालकर दूसरे के खाते में भेज दिए। बैंक जाने पर उन्हें पूरी जानकारी मिली। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर साइबर एक्सपर्ट से मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद

नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई किशोरी
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी घर से नकदी और गहने लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। आरोप है कि 23 नवंबर को गांव का युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। पिता ने पुलिस को बताया कि किशोरी घर में रखा 1.50 लाख रुपये नकद और अपनी मां का पूरा जेवर ले गई है। थानाप्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें