फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दूसरी शादी करने जा रहे युवक पर पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस पहले ही पिता-पुत्र पर दर्ज कर चुकी है एक प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहजनवा। थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाउस में सहजनवां की युवती से शादी के लिए पहुंचे युवक पर उसकी पत्नी ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। शादी के दिन पत्नी की शिकायत पर सहजनवां पुलिस ने शाहपुर के बशारतपुर निवासी कृष्ण नारायण शुक्ला और उसके पिता को हिरासत में लिया था। जिनसे पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। युवती के पिता ने दहेज लेने और शादी छिपाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कृष्ण नारायण शुक्ला की शादी संतकबीरनगर के घनघटा थाना, बभनौली निवासी साधना मिश्र के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कुछ वर्ष बाद पारिवारिक विवाद पर साधना मायके चली गईं। इसी बीच आरोपी कृष्ण नारायण ने सहजनवां के एक गांव की युवती से दूसरी शादी तय कर ली। 23 नवंबर को वह बरात लेकर एक मैरिज हाउस में पहुंचा था। जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इसी बीच साधना पुलिस लेकर मंच पर पहुंच गई। विवाद के बाद बिना शादी के ही बरात लौट गई। इसके बाद युवती के पिता ने आरोपी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब पत्नी की तहरीर पर कृष्ण नारायण शुक्ला पर हत्या की कोशिश का एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनका कहना है कि विगत दिनों कृष्ण ने उनका गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। थानाप्रभारी महेश चौबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें