फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एनसीसी की भर्ती देख रहे चार युवक करंट से झुलसे, दो गंभीर

Mon, 27 Sep 2021 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कॉलेज में एनसीसी की भर्ती चल रही थी, जिसे कुछ युवक बाहर चहारदीवारी व पेड़ पर चढ़कर भर्ती देख रहे थे। इसी दौरान पेड़ से सटे पोल में करंट उतर गया। जिससे चार लोग युवक झुलस गए।
विज्ञापन
NCC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चौरीचौरा इलाके के डुमरी खास स्थित कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी पीजी कॉलेज में सोमवार को एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया देख रहे चार युवक करंट की चपेट में आ गए। झुलसे युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए दो को रेफर किया गया है। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। वहीं, दीवार में करंट उतरने से कई लोगों ने झटका महसूस किया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे में झंगहा के गहिरा निवासी राहुल (18), विरेंद्र (19), जितेंद्र (18)  और चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी विशाल (20) झुलसे हैं। राहुल और विरेंद्र की हालत गंभीर है।

दरअसल, एनसीसी भर्ती के लिए युवक पहुंचे थे। अभ्यर्थियों के साथ आए कुछ युवक और अन्य लोग कॉलेज की बाउंड्रीवाल और पेड़ पर चढ़कर भर्ती प्रक्रिया देख रहे थे। कॉलेज की बाउंड्रीवाल पर कटीले तार लगे हैं। बाउंड्रीवाल और पेड़ से सटकर ही हाईटेंशन लाइन जा रही है। बताते हैं कि हाईटेंशन लाइन का तार पेड़ से सटा था।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि इसी से पोल में करंट उतर गया होगा। वहीं, कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी पीजी कॉलेज के ओएसडी प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि कॉलेज परिसर में कोई घटना नहीं हुई है। कॉलेज परिसर में एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी।

बाहर से बाउंड्रीवाल के ऊपर चढ़कर कुछ बच्चे देख रहे थे। वहीं से हाईटेंशन लाइन गई है और पेड़ भी हैं। पेड़ के पास लाइन से करंट उतरने से कुछ बच्चों के झुलसने की सूचना है। मौके पर पुलिस आई थी। जांच पड़ताल की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई योगेश सिंह ने पेड़ को कटवा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें