फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मंत्री पुत्र के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, जिला मुख्यालय तक काला फीता बांधकर जताया विरोध

Mon, 27 Sep 2021 03:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

रविवार को ब्लॉक प्रमुख व राज्यमंत्री की बहू अनिता निषाद ने पीडी और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के गौरीबाजार विकासखंड के सभागार में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेला में पीडी की पिटाई से नाराज विकास विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक से लगायत जिला मुख्यालय तक कर्मचारियों ने आरोपी मंत्री पुत्र व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद के गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि गरीब कल्याण मेला में बैनर पर पोस्टर लगाने के विवाद में मंत्री पुत्र विश्वविजय निषाद ने गौरीबाजार ब्लाक के प्रभारी बीडीओ परियोजना निदेशकर संजय पांडेय की पिटाई कर दी थी। उनके समर्थकों ने कुर्सी फेंकी। अफरा-तफरी के चलते मेले का आयोजन नहीं हो सका।

पीडी की तहरीर पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के बेटे विश्वविजय निषाद समेत 11 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रविवार को ब्लॉक प्रमुख व राज्यमंत्री की बहू अनिता निषाद ने पीडी और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


शाम को प्रादेशिक विकास सेवा संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने ब्लॉक से लगायत जिला मुख्यालय तक काला फीता बांधकर विश्वविजय निषाद के गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें