आईवाईएमसी -2020 के अंतिम चरण के लिए हुआ है इन विद्यार्थियों का चयन।
- फोटो : अमर उजाला।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन इंटरनेशनल यूथ मैथमेटिक्स चैलेंज (आईवाईएमसी)-2020 के अंतिम चरण के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों में एमएससी (गणित) की सुजाता सिंह, शिवम वर्मा तथा बीएससी (गणित) द्वितीय वर्ष की निकिता गुप्ता और राहुल कुमार चौहान शामिल हैं। ये विद्यार्थी अपने मेंटर व गणित एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में दिसंबर में होने वाले स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इंटरनेशनल यूथ मैथ चैलेंज विश्व भर के छात्रों के लिए सबसे बड़ी ऑनलाइन गणित की प्रतियोगिता है। गणित में रुझान रखने वाले छात्रों को यह सक्षम बनाता है ताकि वे अपने कौशल का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होती है। पहला चरण क्वालिफिकेशन, दूसरा प्री फाइनल और तीसरा फाइनल राउंड का होता है।