फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर जिले में चार नई नगर पंचायतें बनेंगी, पांच नगर पंचायतों का होगा विस्तार

Tue, 19 Jul 2022 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चार नई नगर पंचायतें बनने के बाद जिले में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। उरुवां, घघसरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद चल रही है। प्रक्रिया के कई चरण पूरे भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर पंचायत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चार नई नगर पंचायतें बनाई जाएंगी। इनमें उरुवा, खजनी, बेलघाट व घघसरा का नाम शामिल है। सभी को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।  खजनी नगर पंचायत में कौन-कौन सी पंचायतें शामिल होंगी, शासन ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, पीपीगंज, बड़हलगंज, गोला, पिपराइच व मुंडेरा बाजार नगर पंचायतों का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


चार नई नगर पंचायतें बनने के बाद जिले में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी। उरुवां, घघसरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद चल रही है। प्रक्रिया के कई चरण पूरे भी किए जा चुके हैं। अब खजनी व बेलघाट को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इनमें से ज्यादातर क्षेत्र जिले के दक्षिणांचल से जुड़े हैं, जो विकास के मामले में अभी भी बाकी क्षेत्रों की तुलना में पिछड़े हैं।

 

विज्ञापन

पंचायतों में क्लस्टर व्यवस्था लागू

ऐसे में इन क्षेत्रों के नगर पंचायत बन जाने से वहां भी विकास का पहिया तेजी से घूमने लगेगा। एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि चार नई नगर पंचायतों के गठन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके साथ ही पांच नगर पंचायतों का विस्तार भी किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

जिले की ग्राम पंचायतों के विकास के लिए क्लस्टर व्यवस्था लागू करने की मंजूरी डीएम कृष्णा करुणेश ने दे दी है। दो या दो से अधिक ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाए गए क्लस्टर में सचिवों की तैनाती भी कर दी गई। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर के मुताबिक, ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपस्थिति को लेकर आने वाली शिकायतों को दूर करने व व्यवस्थित तरीके से विकास की कार्ययोजना तैयार करने के लिए क्लस्टर व्यवस्था लागू की गई। क्लस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों में से एक को क्लस्टर मुख्यालय बनाया गया है। यहीं सचिव बैठेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें