उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग क्वारंटीन हाउस चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुटा है। बताया जा रहा सभी मुंबई से लौटे थे। इनकी उम्र 18से 30 वर्ष के बीच है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।
बांसी तहसील क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक मुंबई से आया था। उसे क्षेत्र के महामाया आईटीआई कॉलेज में रखा गया था। संदिग्ध दिखने पर लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा उसी क्षेत्र के यह गांव निवासी स्कूल कोरेंटिन से एक युवक का सैंपल भेजा गया था।
इसके अलावा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के हॉटस्पॉट घोषित गांव के दो लोगों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा गया था। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में चारों कोरोना पॉजिटिव मिले।
रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भेजने की तैयारी चल रही थी। सीएमओ डॉ सीमा राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अब संक्रमित मरीजों संख्या 78 हो गई है। अब 19 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं।