फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: मार्च तक दो फोरलेन...पर्यटकों की राह होगी आसान

Sat, 28 Oct 2023 02:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

रामगढ़ताल के किनारे नया सवेरा से लेकर देवरिया बाईपास और तारामंडल तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। करीब 37 करोड़ रुपये बजट से 2.175 किमी लंबा फोरलेन बन रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से अगले साल मार्च तक इसे पूरा कराया जाना है। इसमें देवरिया बाईपास से नया सवेरा तक 1350 मीटर और वाणिज्य कर कार्यालय से नया सवेरा तक 825 मीटर सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
नया सवेरा से देवरिया बाईपास तक बन रही सड़क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल स्थित नया सवेरा पर जाने वाले पर्यटकों की राह जल्द ही आसान हो जाएगी। देवरिया बाईपास से तारामंडल और नया सवेरा तक बन रही फोरलेन की सड़क काम पूरा होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने काम भी तेज करा दिया है। मार्च तक काम को पूरा करा लेना है। इसके बाद लोग बेरोकटोक फर्राटा भरते हुए पैडलेगंज, चिड़ियाघर और सिक्सलेन की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन


रामगढ़ताल के किनारे नया सवेरा से लेकर देवरिया बाईपास और तारामंडल तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। करीब 37 करोड़ रुपये बजट से 2.175 किमी लंबा फोरलेन बन रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से अगले साल मार्च तक इसे पूरा कराया जाना है।

इसमें देवरिया बाईपास से नया सवेरा तक 1350 मीटर और वाणिज्य कर कार्यालय से नया सवेरा तक 825 मीटर सड़क बनाई जा रही है। बारिश के मौसम में सड़क निर्माण का काम धीमा हो गया था। लेकिन अब अधिकांश जगहों पर गिट्टी बिछा दी गई है। नाले का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग के लिए नोटिफिकेशन जारी, अगले महीने से शुरू होगा जमीन अधिग्रहण

विज्ञापन

अभी यहां बाकी हैं काम...

लेक व्यू की सड़क का चौड़ीकरण अभी बाकी है। हालांकि दोनों ओर गिट्टी बिछाई जा चुकी है। वाटरबॉडी पर आधे पुल पर ढलाई का काम चल रहा है। बौद्ध संग्रहालय के सामने सड़क को चौड़ी करने के लिए मिट्टी को समतल किया जा चुका है। जैमिनी गार्डेनिया के सामने गिट्टी की पटाई का काम चल रहा है। यशोधरा कुंज अपार्टमेंट के सामने भी सड़क के दोनों ओर गिट्टी बिछा दी गई है। इससे काम के समय से पूरा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की हवा हुई प्रदूषित: वायुमंडल में जमी है धूल...मार्निंग वॉक की न करें भूल

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। समय-समय पर हो कामों की जांच की जाती है। किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें