फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले आरोपियों ने ली थी रकम, बड़हलगंज थाने में सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम छपिया उमराव निवासी रविशंकर मौर्य ने दो सगे भाइयों पर उनके भाई को साउथ कोरिया भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो उसका भाई विदेश जा सका और न ही जमा की गई रकम वापस की गई। आरोपी रकम भी नहीं लौटा रहे हैं। मामले में पुलिस ने विनय और दुर्गेश तिवारी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविशंकर मौर्य ने क्षेत्राधिकारी गोला को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि थाना क्षेत्र के परसिया तिवारी निवासी विनय तिवारी और दुर्गेश तिवारी खुद को साउथ कोरिया, जापान, हांगकांग और दुबई भेजने का काम करने वाला बताते हैं। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि वह साउथ कोरिया जाएगा, जहां उसे हर महीने डेढ़ से दो लाख रुपये तक की कमाई होगी। इसके लिए कुल सात लाख रुपये खर्च बताए गए और पहले चार लाख रुपये देने की शर्त रखी गई।आरोपियों के बार-बार कहने पर वह उनकी बातों में आ गया और बताए गए बैंक खाते व फोन-पे नंबर पर रकम ट्रांसफर की। उसने दो लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान किए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद 6 नवंबर 2022 को पीड़ित के भाई को दुबई ले जाया गया। तीन दिन बाद 9 नवंबर 2022 को वापस ले आया गया। पूछने पर बताया गया कि साउथ कोरिया घुमाया गया है। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा साउथ कोरियार भेजने के लिए 12 लाख रुपये और मांगे। इस पर पीड़ित ने जाने से साफ मना कर दिया। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो पहले आश्वासन दिया गया कि कुछ दिनों में लौटा दिया जाएगा। लेकिन तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एक रुपया वापस नहीं किया गया। अब आरोपी टालमटोल कर रहे हैं। इस संबंध में थानाप्रभारी सुनील राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें