फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संस्थापक सप्ताह आज से शुरू, जनरल वीके सिंह ने ली शोभायात्रा की सलामी

Mon, 04 Dec 2023 11:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम जो भी काम करते हैं उससे ही हमें नाम और पहचान मिलती है। महाराणा प्रताप संस्थान के बच्चो में अनुशासन दिख रहा है। यही बच्चे देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह का शुभांरभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ सोमवार से हो गया है। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि हैं। बतौर मुख्य अतिथि समारोह के तहत निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सलामी ली। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। किसी व्यक्ति का व्यक्तिव ही उसके विस्वास का प्रतीक बनाता है।। वही हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रेरणा से ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने सिंचित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्ष का कार्यकाल तय किया है। इस 25 वर्ष के कार्यकाल में देश की 142 करोड़ जनता भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का काम करेगी।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम जो भी काम करते हैं उससे ही हमें नाम और पहचान मिलती है। महाराणा प्रताप संस्थान के बच्चो में अनुशासन दिख रहा है। यही बच्चे देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

सात दिन तक आयोजित होंगी विविध प्रतियोगिताएं
संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन 10 दिसंबर को होगा। इस बीच पांच से नौ दिसंबर के बीच विविध अकादमिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में गोरखपुर मंडल के 100 से अधिक शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। बालीवाल व कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभागियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

समापन कार्यकम में पुरस्कृत होंगे विजेता
संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कालेज, सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी व विद्यार्थी संवर्ग में सात स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें