मरीजों का पता दर्ज करने की बजाए सैंपल कलेक्शन स्थल ही उनके पते पर अंकित कर लिया गया, जिसकी वजह से मरीजों का पता महिला अस्पताल आया है। महिला अस्पताल से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक पडरौना शहर के जिन 16 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें अंबेडकर नगर के तीन, जगदीशपुरम कॉलोनी के छह, साहबगंज दक्षिणी के दो व्यक्तियों के अलावा केनरा बैंक की पडरौना शाखा के चार और पडरौना बस डिपो का एक कर्मचारी शामिल है।
इनके अलावा दो मरीज तमकुहीराज क्षेत्र के धारमठिया तथा एक हाटा क्षेत्र का निवासी है। पडरौना क्षेत्र के ही रामधाम विशुनपुरा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव के एक व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट मरणोपरांत पॉजिटिव आई है। वह पेशे से पुरोहित थे।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम तक कुल 303 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 20 पॉजिटिव केस हैं। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 480 हो गई है।
एक्टिव पॉजिटिव केस 128 हैं। एक व्यक्ति की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। इलाज के बाद नौ लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। इस तरह अब तक 343 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए।