गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना संक्रमितों के वायल (नमूना लेने वाला) को विसंक्रमित करने वाला ऑटोक्लेव मशीन खराब हो गया है।
इसकी वजह से वायल केवल एक प्रतिशत हाइपोक्लोरोइड सल्यूशन में ही विसंक्रमित हो पा रहा है। मशीन खराब होने से वायरस को विसंक्रमित करने में काफी परेशानी हो रही है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
जानकारी के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के जिलों के नमूनों की जांच हो रही है। प्रतिदिन 800 से अधिक नमूनों की जांच विभाग कर रहा है। लेकिन इसी जांच के दौरान ही कोरोना सैंपलिंग में प्रयोग किए जाने वाले वायल किट को विसंक्रमित करने वाला मशीन ऑटोक्लेव खराब हो गया।