फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मूर्ति स्थापना को लेकर पूर्व विधायक के पौत्र को पीटा, बंधक बनाने का प्रयास

Sun, 07 Nov 2021 11:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पंडाल स्थापना के समय दबंगों ने पूर्व विधायक के पौत्र रवि को पीट दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से करने के बादज नाराज दबंगों ने शुक्रवार को दोबारा रवि को पीटा और बंधक बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल तुलसीराम बिछिया में शुक्रवार रात दबंगों ने पूर्व विधायक के पौत्र को पीट दिया। मामला मूर्ति स्थापना से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को पुलिस ने मंदिर के पास रखी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को अपनी देखरेख में विसर्जित कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिछिया में हनुमान मंदिर के पास मोहल्ले के युवकों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। पंडाल स्थापना के समय मोहल्ले में रहने वाले पूर्व विधायक किशोरी शुक्ला के पौत्र रवि को दबंगों ने पीट दिया था। घटना के बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी नाराज थे।

शुक्रवार रात में उन्होंने रवि को दोबारा पीटने के बाद बंधक बनाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। शनिवार को पुलिस ने मंदिर के पास रखी प्रतिमा का विसर्जन अपनी देखरेख में किया। एसओ शाहपुर दुर्गेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। आरोप की जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
शराब पीने से मना करने पर पथराव
कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर में एक गली में शराब पी रहे दबंगों ने मना करने पर पथराव कर दिया। परिवार के लोगों ने घर में छिपकर जान बचाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ले के बिजेंद्र प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि दबंग युवक घर के पास शराब पीने के साथ जुआ भी खेलते हैं। दीपावली की शाम उन्होंने शराब पी रहे युवकों को हटा दिया था। इससे नाराज युवक रात में 11 साथियों संग पहुंचे और घर पर पथराव कर दिया। परिवार के लोगों ने घर में छिपकर जान बचाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें