फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कार चुराने वाले बेटे को पिता ने पकड़कर बांधा, पुलिस को सौंपा

Sun, 07 Nov 2021 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मोहद्दीपुर निवासी कार्तिकेयन की कार शुक्रवार को चोरी हुई थी। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना देने के साथ कार की खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच ओमप्रकाश गुप्ता को सूचना मिली कि उनका पुत्र दुर्गेश गुप्ता नई कार लेकर आया है और शराब भट्टी पर शराब पी रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर निवासी एक पिता ने कार चोरी के आरोपी अपने बेटे को पकड़कर रस्सी से बंधवाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान बेटे ने पिता को कई जगह दांत से काट लिया। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चोरी के आरोपी को हिरासत में लिया है। कार के मालिक को सूचना दी गई है। चोरी के आरोप में बेटे को पुलिस के हवाले करने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहद्दीपुर निवासी कार्तिकेयन शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे पत्नी का इलाज कराने गोरखनाथ रोड पर एक हॉस्पिटल गए थे। अल्ट्रासाउंड कराने के दौरान उनकी लग्जरी कार गायब हो गई थी। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना देने के साथ कार की खोजबीन शुरू कर दी। रात में लगभग आठ बजे गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता को सूचना मिली कि उनका पुत्र दुर्गेश गुप्ता नई कार लेकर आया है और शराब भट्टी पर शराब पी रहा है। वह मौके पर पहुंचकर बेटे से कार के विषय में पूछताछ करने लगे। इस पर दुर्गेश पिता से भिड़ गया।

ओमप्रकाश ने ग्रामीणों की मदद से बेटे को रस्सी से पेड़ से बंधवा दिया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान नालायक पुत्र ने पिता को कई जगह दांत से काट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व आरोपी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

 
और पलक झपकते ही कार को किया स्टार्ट
पुलिस चोरी हुई जिस लग्जरी कार का बिना चाबी के फाटक तक नहीं खोल पा रही थी, उसे दुर्गेश ने पलक झपकते ही स्टार्ट कर दिया। थाने पहुंचकर फाटक खोल कर भागने का भी प्रयास किया। हालांकि सतर्क पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें