फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पूर्व विधायक एवं सपा नेता विजय बहादुर यादव ने नगर आयुक्त को दी गला दबाने की धमकी, वजह जान लें

Fri, 03 Sep 2021 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बांसडीह रेगुलेटर पर निरीक्षण के दौरान ऑपरेटर से जानकारी लेते समय पूर्व विधायक व सपा नेता नेता विजय बहादुर ने कहा कि नगर आयुक्त को बता दो अगर काम ठीक से नहीं करेंगे तो गला दबा देंगे।
विज्ञापन
पंप ऑपरेटर से बात करते पूर्व विधायक एवं सपा नेता विजय बहादुर यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसडीह रेगुलेटर के चारों पंप चलने के बावजूद गोरखपुर से पूर्व ग्रामीण विधायक एवं सपा नेता विजय बहादुर ने नगर आयुक्त को गला दबा देने की धमकी दी है। दरअसल, शुक्रवार को विजय बहादुर यादव बांसडीह रेगुलेटर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैनात पंप ऑपरेटर से पंपों के संबंध में जानकारी मांगी। पंप ऑपरेटर ने बताया कि सभी पंप अच्छे से काम कर रहे हैं, लगातार चलाए भी जा रहे हैं। एक पंप में खराबी आई है।
विज्ञापन


इस पर सपा नेता ने पंप ऑपरेटर से कहा कि नगर आयुक्त को बता दो अगर काम ठीक से नहीं करेंगे तो गला दबा देंगे। सूचना देने के बाद भी अगर ठीक नहीं होते हैं तो मैं उन्हें ठीक कर दूंगा। साथ ही यह भी कहा कि जनता परेशान है और अधिकारी मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें