फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बिदके हाथी ने दूसरे दिन भी मचाया उत्पात, काबू करने के लिए बिहार से बुलाए गए सात महावत

Mon, 08 Mar 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • बिहार से बुलाए गए सात महावत
  • देर शाम तक हाथी को काबू करने का प्रयास करते रहे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Wildlife SOS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल के फार्म हाउस में बिदका हाथी रविवार को दूसरे दिन भी उत्पात मचाता रहा। चारों तरफ  से ऊंची बाउंड्री होने से हाथी फार्म हाउस के अंदर ही दौड़ लगाता रहा। उसे देखने के लिए पूरे दिन भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


हाथी को काबू में लाने के लिए रविवार सुबह बिहार से सात महावत बुलाए गए। वे देर शाम तक प्रयास करते रहे। पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल भी हाथी को उसके नाम ‘गणेश’ से पुकार कर काबू में लाने का प्रयास करते रहे। फरवरी 2019 में इसी हाथी ने अपने महावत रफीक को पटक-पटक कर मार डाला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें