फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जालसाजी के आरोपी पूर्व बैंक प्रबंधक को भेजा जेल, फर्जी तरीके से दिया था ऋण

Mon, 18 Jul 2022 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व बैंक प्रबंधक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पूर्व प्रबंधक अब्दुल मलिक को जेल भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के एक शख्स की जमीन पर गलत तरीके से ऋण देने के मामले में आरोपी यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक अब्दुल मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वह राजघाट के रहमत नगर का निवासी है। आरोप है कि 2004 में मदरिया शाखा प्रबंधक रहने के दौरान उसने जालसाजी की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर निवासी श्याम श्याम नारायण मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि पिता पुजारी मिश्रा की 2004 में मौत हो गई थी। उसके बाद खेती, जमीन माता के नाम पर हो गई। आरोप है कि फर्जी तरीके से गलत दस्तावेज पर मदरिया बैंक से 15 लाख रुपये का ऋण कर दिया गया।

तीनों भाई को जब इसकी जानकारी हुई तो पता किए तो बैंक से बताया गया ऋण लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व बैंक प्रबंधक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें