फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : गोरखपुर यूनाइटेड और स्टार क्लब भगवानपुर ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय खेल मैदान पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग बी डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में गोरखपुर यूनाइटेड और स्टार क्लब भगवानपुर ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में गोरखपुर यूनाइटेड ने धर्म स्पोर्टिंग को 1-0 से पराजित किया। मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल गोरखपुर यूनाइटेड के मोहम्मद सैफ ने 40वें मिनट में किया। मैच के निर्णायक रहमतुल्ला, दुर्गेश, फारूक और ओमप्रकाश गौड़ रहे। दूसरे मुकाबले में स्टार क्लब भगवानपुर ने एमजी फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया। स्टार क्लब की ओर से आकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें और 40वें मिनट में गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस मैच में अमरनाथ, भुआल प्रसाद, कुर्बान अली और रतन सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. गौरव यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर गोरखपुर फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान, एनपी गौड़, फखरुद्दीन अली, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, आरके यादव, भूपेंद्र मिश्र, विवेक यादव, सुधांशु श्रीवास्तव, प्रदीप चौहान, मोनू, फरहान लारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें