फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय प्रशासन के बाद महिला शिक्षक ने भी तहरीर, छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के साथ गुआक्टा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बदसलूकी के मामले में मामला गरमा गया। पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं, कुलपति के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिला शिक्षक ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में तहरीर दी है। महिला शिक्षक सेवरही क्षेत्र के एक कॉलेज में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कुलपति से अभद्रता और मारपीट के प्रयास के आरोप में विश्वविद्यालय के नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने भी कैंट थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 12 अगस्त की शाम प्रशासनिक भवन से आवास जाते समय धरनारत शिक्षकों ने कुलपति की गाड़ी को घेरकर रोक लिया। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की और सुरक्षाकर्मियों से भी मारपीट का प्रयास किया। उधर, महिला शिक्षक ने अपनी तहरीर में विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। हालांकि, दोनों तहरीर पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें