फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 घंटे बाद बहाल हुई 200 घरों की जलापूर्ति, दिनचर्या प्रभावित

Sat, 15 Aug 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दशक पुरानी पाइपलाइन बार-बार हो रही क्षतिग्रस्त, नई पाइपलाइन बिछाने की मांग
विज्ञापन

- रात आठ बजे मरम्मत कर शुरू की आपूर्ति



गोरखपुर। सिद्धार्थपुर पश्चिमी मोहल्ले की राहुल आटा चक्की गली में बृहस्पतिवार रात 10 बजे पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 200 घरों की आपूर्ति 22 घंटे बाद शुक्रवार रात आठ बजे बहाल हुई। पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने करीब तीन दशक पुरानी जर्जर पाइपलाइन को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे संजय कुमार श्रीवास्तव और सागर वर्मा के घर के बीच पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते सिद्धार्थपुर और सिद्धार्थपुर पश्चिमी के करीब 200 घर प्रभावित हुए। स्थानीय निवासी अरुणेश त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ले की पाइपलाइन करीब 30 साल पुरानी है। इस कारण पानी का दबाव नहीं सह पा रही है। बार-बार मरम्मत के बजाय इसे बदलकर नई पाइपलाइन बिछाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों साधु राजभर, सावित्री, सुभाष ने आरोप लगाया कि जलापूर्ति बाधित होने के बाद जलकल का कोई अभियंता मौके पर नहीं पहुंचा। जलकल के अवर अभियंता सूर्य सेन मल्ल ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें