फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: सड़क-ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी, हटने लगे बाधा बने बिजली के तार-खंभे

Fri, 03 Nov 2023 02:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए बिजली के तारों को हटाया जा रहा है। खजांची में इसका काम तेजी से कराया जा रहा है। एक ओर के तार हटाए जा चुके हैं। सिक्सलेन रोड पर डक्ट बन जाने पर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में बाधा बन रहे रास्ते में मौजूद बिजली के तार-खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के विद्युत खंड की ओर से तार-खंभे हटाए जा रहे हैं। बिजली निगम इसकी निगरानी कर रहा है। उम्मीद है कि शिफ्टिंग हो जाने के बाद विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हालांकि शिफ्टिंग में कम से कम एक माह तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन


खजांची चौराहे पर बिजली की हाईटेंशन लाइन को हटाने का काम शुरू हो चुका है। खजांची से पादरी बाजार की ओर लेन पर तार हटाकर अंडरग्राउंड किए जा रहे हैं। इससे फ्लाईओवर निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।

उधर, नौसड़ से पैडलेगंज तक बन रहे सिक्सलेन रोड के दोनों ओर नाला और डक्ट (प्रवाह मार्ग) बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नाले का निर्माण पूरा होते ही डक्ट में तारों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इस काम को पूरा कराने में अभी कम से कम एक माह का समय लग सकता है। बिजली के तारों की शिफ्टिंग में सुस्ती पर कमिश्नर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीसरी लाइन...अब गोंडा-बुढ़वल के बीच सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, 734 करोड़ से होगा काम

शहर में कौआबाग से लेकर बरगदवां तक बाईपास फोरलेन का काम चल रहा है। इस रोड पर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर, बरगदवां के पास नकहां जंगल रेलवे स्टेशन गेट पर ओवरब्रिज का काम हो रहा है। पादरी बाजार चौराहे फ्लाईओवर का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। खजांची चौराहे पर बिजली के हाईटेंशन तारों की वजह से निर्माण कार्य में बाधा आने लगी।

Trending Videos

जहां पर जगह खाली मिली, वहां पर सेतु निगम ने पिलर और गर्डर का काम कराया। इसके बाद दशहरे का त्योहार आ गया। लेकिन तार और पोल की शिफ्टिंग नहीं हो सकी। करीब पांच दिन पूर्व खजांची से पादरी बाजार लेन पर बिजली के तार हटवाने का काम शुरू हुआ है।

बृहस्पतिवार की दोपहर 01.16 बजे पीडब्ल्यूडी के बिजली खंड से जुड़े रोहित अपने सहयोगियों के साथ तारों को हटवाते मिले। ट्रैक्टर से तारों को खींचकर व्यवस्थित किया जा रहा था। यहां पर पादरी बाजार से खजांची लेन के ऊपर 33 हजार केवीए के तारों को हटाकर डक्ट में डाला जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर खजांची से बरगदवां की ओर अभी बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और तार वैसे के वैसे ही हैं। इसलिए निर्माण कार्य बाधित है।

इसे भी पढ़ें: 11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठेकेदार की हत्या का आरोपी सत्यपाल,हाईकोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा

काम कर रहे लोगों ने बताया कि जल्द ही खजांची से करीमनगर चौराहे तक तारों को भी हटा दिया जाएगा। त्योहारों के कारण काम प्रभावित हुआ है। दिवाली के पहले इसे पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। राप्तीनगर बिजली उपकेंद्र से कुल 18 फीडर जुड़े हैं। यहां काम कराने के लिए बिजली निगम से शटडाउन लेना पड़ता है।
विज्ञापन

सिक्सलेन रोड पर खंभे- ट्रांसफार्मर बने बाधा

नौसड़ से लेकर पैडलेगंज तक सिक्सलेन रोड बन रहा है। इसपर जगह-जगह खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनसे ही सड़क के दोनों ओर मकानों और दुकानों सहित अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इस रोड पर अभी टीपीनगर से लेकर देवरिया बाईपास, दाउदपुर तक सिक्सलेन फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है। सर्विसलेन का काम भी कराया जाएगा। लेकिन अभी तक बिजली के खंभे नहीं हटाए जा सके हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने वायु प्रदूषण को लेकर जताई चिंता, बोले- गाजियाबाद में होने लगी थी आंखों में जलन

इससे काम प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर 02.30 बजे देवरिया बाईपास तिराहा के पास ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों के बगल में नाला निर्माण चल रहा था। यहां काम कर रहे श्रमिकों ने बताया कि नाला और डक्ट साथ- साथ बन रहा है। इसका निर्माण पूरा होते ही तारों को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। इससे आगे निर्माण में दिक्कत नहीं होगी।

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए बिजली के तारों को हटाया जा रहा है। खजांची में इसका काम तेजी से कराया जा रहा है। एक ओर के तार हटाए जा चुके हैं। सिक्सलेन रोड पर डक्ट बन जाने पर काम पूरा हो जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें