गोरखपुर राप्ती नदी में तेजी से बढ़ रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह के मुताबिक, बारिश के दौरान तरकुलानी रेगुलेटर भी पूरी क्षमता से चल रहा है। एक बार में 150 क्यूसेक पानी निकाला गया। शहर के गोड़धोइया व अन्य नालों का पानी तरकुलानी क्षेत्र में आता है, जिसे रेगुलेटर के माध्यम से राप्ती नदी में ले जाया जाता है। इस कारण खोराबार, उससे सटे शहरी और तरकुलानी क्षेत्र में जलभराव नहीं होता है।
नदियों का पानी उतरने लगा है। कुछ स्थानों पर जलस्तर स्थिर है। शुक्रवार तक जलस्तर नीचे आना शुरू हो जाएगा। जिन गांवों में पानी पहुंचा है, वह जिले का निचला इलाका माना जाता है। तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है। कहीं कोई खतरे की बात नही है।
- दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग