सभी कार्यों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराएं : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्देशित किया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का हर हाल में पालन किया जाए। यदि किसी ने उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक कि आदर्श आचार संहिता लागू है, तब तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करते समय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराते रहें, ताकि अधिकारियों या कर्मचारियों एवं नगर निगम के ऊपर किसी भी तरह का कोई आक्षेप न लगे। ब्यूरो
दिन भर चला बैनर, पोस्टर हटाने का अभियान
आचार संहिता लागू होने के बाद रविवार को भी दिन भर बैनर व पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। नगर निगम के पांचों जोन के जोनल अधिकारी, प्रवर्तन दल अधिकारी, सभी अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक, वार्ड सुपरवाइजर, मेठ शहर में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा लगाए गए, बोर्ड, बैनर, पोस्टर व होर्डिंग आदि को हटवाने में जुटे रहे।
नगर आयुक्त ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के उल्लेख संबंधी होर्डिंग भी हटाए गए। अभियान में सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, जोनल अधिकारी नर्वदेश्वर पांडेय, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी बीके लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल सीपी सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।