उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में जा रहे हैं, यहां वह मंगल व केतु के साथ होंगे। ये स्थिति लोगों के लिए अच्छा नहीं होने वाला है। इससे रिश्तों में दरार पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन पर भी यह असर डालेगा। लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिनभर रिमझिम फुहारों से बदले मौसम ने कराया अहसास..सर्दी आने वाली है
इस माह खत्म होगा चांडाल योग
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, पिछले छह माह से चला आ रहा चांडाल योग, इस महीने 30 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा। इससे बृहस्पति, राहु-केतु से मुक्त होंगे। यह जनमानस के लिए फलदायी साबित होगा।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: 108 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, छात्रा को सर्वाधिक 42 लाख का पैकेज
इस माह के सबसे महत्वपूर्ण गोचर में राशि परिवर्तन राहु और केतु ग्रह का है। राहु मीन में तो केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों व बृहस्पति की युति से बनने वाला चांडाल योग समाप्त हो जाएगा। इससे आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। यह बदलाव सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।